- Hindi News
- हाईब्रिड किस्म से साल में दो बार मिलेगी जम्बो सिंदूरी अनार की पैदावार
हाईब्रिड किस्म से साल में दो बार मिलेगी जम्बो सिंदूरी अनार की पैदावार
जम्बोसिंदूरी अनार के पौधे की बढ़वार ज्यादा नहीं रहने से एक बीघा में दोगुना से ज्यादा पौधे बुआई कर सकते हैं और उत्पादन भी सिंदूरी अनार से दोगुना ले सकते हैं।
यूंकरें बुआई
अनारकी खेती में पौधों पर मलचिंग लगाकर बूंद-बूंद सिंचाई के साथ बुआई करनी होती है। जम्बो सिंदूरी अनार के एक बीघा में 125 पौधे लगाए जा सकते हैं जबकि सिंदूरी अनार 60 से ज्यादा पौधे नहीं लग पाते।
नगर संवाददाता|सीकर.
सीकरके किसानों ने सिंदूरी अनार की खेती में एक कदम ओर आगे बढ़ाया है। अब साल में हाईब्रिड किस्म के अनार की बुआई कर एक की बजाय दो बार पैदावार ले सकेंगे। पुरा की ढाणी के किसान धर्मपाल चौधरी ने डेढ़ साल पहले महाराष्ट्र से लाकर हाईब्रिड अनार जम्बो सिंदूरी के 30 पौधों की बुआई की। डेढ़ साल के पौधों से ही पहली पैदावार में 25 से 30 तक फल आए हैं। चौधरी ने अच्छा उत्पादन मिलने पर अब 600 पौधे मंगवाए हैं। खासियत ये है कि इस किस्म से पौधे पर चार महीने में ही फल तैयार हो जाता है। इस वजह से किसान साल में दो बार उत्पादन ले सकते हैं, जबकि सिंदूरी अनार से पौधे पर सात माह में फल तैयार होता है।
^अनारकी हाईब्रिड किस्म से किसान दोगुना तक उत्पादन ले सकते हैं। जिले में जम्बो सिंदूरी अनार की खेती से किसानों को बड़ा फायदा होगा। हरलालसिंह बिजारणियां, कृषिअधिकारी उद्यान