- Hindi News
- हज यात्रा के लिए शहर से रवाना हुआ आखिरी जत्था
हज यात्रा के लिए शहर से रवाना हुआ आखिरी जत्था
सीकर. हजयात्रियों का आखिरी जत्था सोमवार को शहर से रवाना हुआ। जत्थे में जिले के 26 लोग शामिल हैं। सीकर शहर से धोद रोड के एक ही परिवार के चार लोग हैं। हज यात्रियों की फ्लाइट मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे जयपुर के सांगानेर एअरपोर्ट से उड़ान भरेगी। यात्रियों को घर से मिठाई खिलाकर फूल मालाएं पहनाकर विदा किया। हज यात्री मोहम्मद घीसा रंगरेज ने बताया कि चार साल से हज के लिए आवेदन कर रहा था। उम्मीद नहीं छोड़ी इस बार मालिक ने सुन ली। इनके साथ इनकी प|ी जैतून बानो, बेटा इस्लामदीन उसकी प|ी प्रवीण बानो गई हैं। हज ट्रेनर मोहम्मद अफसीन कांसली हज कॉर्डिनेटर हाजी अब्दुल रशीद खोखर के अनुसार हाजियों का पहला जत्था 23 अक्टूबर को लौटेगा। इनमें जिले के 20 हाजी शामिल रहेंगे।