पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोगी की जेब से 16 हजार निकाले सीसीटीवी में भी नहीं मिले फुटेज

रोगी की जेब से 16 हजार निकाले सीसीटीवी में भी नहीं मिले फुटेज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर. अस्पतालमें दवा लेने आए एक रोगी की जेब से किसी ने 16010 रुपए निकाल लिए। दवा लेने के बाद जब वह काउंटर से हटा तो पता चला कि जेब में रखे रुपए गायब हैं। इस पर तुरंत ही वह अस्पताल चौकी पहुंचा। जहां उसने घटना की जानकारी दी। चौकी से आए कांस्टेबल ने अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को देखा लेकिन रुपए निकालने वाले का कोई सुराग नहीं लग पाया।

जानकारी के अनुसार गुंगारा पंचायत स्थित शिवनगर का हरलाल धींवा सोमवार को सुबह साढ़े नौ बजे एसके अस्पताल आया था। यहां उसने पर्ची कटाई और डॉक्टर को दिखाने के बाद काउंटर संख्या तीन पर दवा लेने के लिए कतार में लग गया। यहां किसी ने उसकी जेब से प्लास्टिक की थैली में रखे 16010 रुपए निकाल लिए। धींवा ने बताया कि ये रुपए उसने अपने भांजे से लिए थे, जो वह लौटाने आए था, लेकिन किसी ने जेब काट ली। उल्लेखनीय है कि इस प्रकार की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए अस्पताल प्रशासन ने हाल ही में यहां 16 सीसीटीवी कैमरे लगाए थे।

पीड़ित हरलाल