मूंग बाजरा का समर्थन मूल्य बढ़ा
मूंग बाजरा का समर्थन मूल्य बढ़ा
सीकर.केंद्रसरकार ने खरीफ फसलों के समर्थन मूल्य की नई दर जारी कर दी है। संशोधित दरों में समर्थन मूल्य बढ़ाया है। किसानों को मूंग के भाव 100 रुपए बाजरा के भाव 75 रुपए प्रति क्विंटल ज्यादा मिलेंगे। पिछले साल मूंग के भाव 4500 रुपए क्विंटल थे, जिसे बढ़ाकर 4600 रुपए किया है। 1175 से बढ़ाकर बाजरा के भाव 1250 रुपए किए गए हैं। मूंगफली 4000 रुपए मक्का के भाव 1310 रुपए पिछले साल जैसे ही हैं।