दिनदहाड़े युवक के अपहरण का प्रयास
कोर्टमें बयान देने आए एक युवक का कल्याण सर्किल पर आरोपी पक्ष ने अपहरण का प्रयास किया। युवक अपनी प|ी के साथ गाड़ी लेकर जा रहा था। उसका पहले भी अपहरण कर लिया गया था और वह उसी मामले में गवाही देने के लिए आया था। उसने आरोप लगाया है कि उसकी कनपटी पर आरोपियों ने पिस्तौल भी लगाई।
जानकारी के मुताबिक बेरी निवासी सुरेश कुमार सैनी ने करीब दो साल पहले गांव की ही किरण के साथ प्रेम विवाह किया था। उसके बाद से किरण का परिवार उससे रंजिश रखता है। कुछ महीने पहले भी उसका अपहरण कर लिया गया था। उसी मामले में वह बयान देने के लिए कोर्ट में आया था। किरण ने पुलिस को शिकायत दी है कि वह और सुरेश बोलेरो गाड़ी में सवार होकर जा रहे थे। कल्याण सर्किल के पास पीछे गाड़ी लेकर आए उसके चाचा मदन सिंह हरपाल सिंह ने गाड़ी आगे लगाकर उन्हें रुकवा लिया। मदन सिंह ने आते ही सुरेश की कनपटी पर पिस्तौल लगा दी और खुद की गाड़ी में डालने का प्रयास किया। उसके हो हल्ला करने पर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। इसी दौरान आरोपी वहां से भाग निकले। बाद में उन्होंने एसपी को मामले की शिकायत दी।
अपहरण के मामले में शिकायत देने पहुंचे लोग।