पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनसुनवाई में बिजली, पानी और सड़क के मामले आए

जनसुनवाई में बिजली, पानी और सड़क के मामले आए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर. धोदविधायक गोरधन वर्मा ने सोमवार को भाजपा कार्यालय में जनसुनवाई की। जनसुनवाई में पानी, बिजली और सड़क से जुड़े करीब दो दर्जन से ज्यादा मामलों की सुनवाई की। धाणका का बास के लोगों ने सड़क निर्माण, पूरा छोटी इलाके के लोगों ने रास्ते की चौड़ाई बढ़ाने, दांतारामगढ़ कस्बे के लोगों ने एकीकरण में बंद हुई स्कूल को वापस शुरू करने, नेछवा के लोग बिजली बिल ज्यादा आने के मामला लेकर पहुंचे। भढाढर गांव के लोग युवक की हत्या के मामले में निष्पक्ष जांच करवाने की मांग को लेकर पहुंचे। कई मामलों में विधायक ने संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर निपटान किया। इस मौके पर उपाध्यक्ष मनोज बाटड़, जिला मंत्री राजेश रोलन, मजदूर मोर्चा अध्यक्ष रामदेव बिजारनियां आदि मौजूद रहे।