- Hindi News
- पैरा में एक गोल्ड, तीन सिल्वर दो ब्राॅन्ज मेडल मिले
पैरा में एक गोल्ड, तीन सिल्वर दो ब्राॅन्ज मेडल मिले
सीकर. चेन्नईमें आयोजित आठवीं पैरा नेशनल चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने एक गोल्ड, तीन सिल्वर दो कांस्य मैडल पर कब्जा जमाया है। चैंपियनशिप में चार मीटर दौड़ में महेश नेहरा ने गोल्ड मैडल हासिल किया है। जबकि दौड़ में ही अजय कुमार, मुकेश कुमार गोलाफेंक में देवेंद्र ने सिल्वर मैडल प्राप्त किया है।
इधर गोला फेंक में दीपाली सौ मीटर दौड़ में दिलखुश ने कांस्य मैडल जीत कर जिले का नाम रोशन किया है। चैंपियनशिप 28 सितंबर तक होगी। जिसमें जिले के डेढ़ दर्जन खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।