सीकर. सरकारी अस्पतालों स्वास्थ्य केंद्रों पर कम प्रसव होने पर सीएमएचओ द्वारा चिकित्सकों प्रभारियों को जारी किए गए नोटिसों पर अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सा संघ ने विरोध जताया है।
संघ के जिलाध्यक्ष डॉक्टर लक्ष्मणसिंह ओला ने बताया कि सीएमएचओ द्वारा जारी नोटिस तुगलकी फरमान हैं, क्योंकि 16 सीसीए नोटिस जारी करने से पहले चिकित्सकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाते हैं।
सीएमएचओ ने बिना कारण बताओ नोटिस के 16 सीसीए नोटिस जारी कर दिए। ओला ने बताया कि अस्पतालों स्वास्थ्य केंद्रों पर कम प्रसव होने में डॉक्टरों की कोई भूमिका नहीं है। गर्भवती महिलाएं यहां आएंगी ही नहीं तो प्रसव संख्या कैसे बढ़ेगी। उन्होंने सीएमएचओ से नोटिस वापस लेने की मांग करते हुए चिकित्सकों से आह्वान किया है कि संगठित रहें। कार्रवाई का माकूल जवाब दिया जाएगा।