सैनी संभाग संयोजक बने
सीकर. राष्ट्रीयस्वाभिमान आंदोलन के राष्ट्रीय संयोजक बसवा राव पाटिल ने एडवोकेट रतनलाल सैनी को जयपुर संभाग संयोजक नियुक्त किया है। यह घोषणा केएन गोविंदाचार्य ने की। प्रदेशाध्यक्ष नरेंद्र गिर ने बताया कि सैनी ने संगठन में सक्रियता से समाज हित में कई कार्य किए है। इसे देखते हुए संभाग संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।