अभियान के तहत होंगी कई प्रतियोगिताएं
अभियान के तहत होंगी कई प्रतियोगिताएं
सीकर.स्टूडेंट्सको स्वच्छता का पाठ पढ़ाने के लिए अब सरकारी स्कूलों में भी 31 अक्टूबर तक स्वच्छ भारत, स्वच्छ स्कूल अभियान चलाया जाएगा। प्रमुख शासन सचिव माध्यमिक शिक्षा पवन गोयल ने इसके निर्देश जारी किए हैं। अभियान में कक्षा-कक्षों, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालयों, शौचालयों, पानी की टंकियों, रसोईघर, भंडार कक्ष, खेल के मैदानों बगीचों आदि की सफाई की जाएगी। स्वच्छता की सीख देने के लिए स्कूलों में चित्रकला, निबंध वाद-विवाद जैसी प्रतियोगिताएं भी होंगी। स्वच्छता अभियान चलाने के लिए विद्यार्थी समूहों मंडलों का भी गठन किया जाएगा। अभियान की समाप्ति के बाद भी 15 अगस्त 2015 तक स्वच्छता से संबंधित विभिन्न प्रकार की फिल्मों के प्रसारण, वाद-विवाद प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता एवं नाटक इत्यादि द्वारा स्वच्छता के प्रति जागरण अभियान जारी रखा जाएगा। पांच नवंबर तक इसकी रिपोर्ट मांगी गई है।