शहीदों को श्रद्धांजलि 30 को
शहीदों को श्रद्धांजलि 30 को
सीकर.जिलागौरव सेनानी संघ की ओर से 30 सितंबर को सुबह 11 बजे सर्किट हाउस स्थित शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। जिलाध्यक्ष भगवान सिंह भामू ने बताया कि इस दौरान पूर्व सैनिकों को सम्मेलन भी होगा। कर्नल जगदेव सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवा निवृत लेफ्टिनेट जनरल सुमेर सिंह होंगे। 29 सितंबर तक आयोजित होने वाले सैनिक सप्ताह के तहत संघ के सदस्य बनाए जा रहे हैं।