पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लालोलाव मंदिर के पास बनेगा रोप वे

लालोलाव मंदिर के पास बनेगा रोप-वे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर | हर्षपर रोप-वे लगाने की प्रक्रिया आगे बढ़ने लगी है। वन विभाग ने तय कर लिया है कि रोप-वे लालोलाव बालाजी मंदिर के पास बनेगा। जल्द ही माउंटेनियरिंग इंस्टीट्‌यूट की टीम आकर भौतिक सत्यापन करेगी। यह टीज जयपुर से आएगी। माना जा रहा है कि फरवरी के आखिर में प्रोजेक्ट तैयार करवाकर सरकार के पास भिजवाया जा सकता है। डीएफओ राजेंद्र कुमार हुड्‌डा ने बताया कि लालो लाव बालाजी मंदिर का स्थान रोप-वे के लिए सीकर शहर से सबसे नजदीकी स्थान माना है। वहीं पहाड़ी का उपरी तल भी यहां से सबसे कम दूरी है। इसी वजह ये स्थान का चयन किया है। पर्यटकों को भी फायदा होगा क्योंकि वन विभाग का विश्राम भवन बना हुआ है। ऐसे में विभाग को नया भवन भी नहीं बनाना होगा। दैनिक भास्कर ने हर्ष पहाड़ी पर रोप-वे बनाने की खबर सबसे पहले ब्रेक की थी।

^रोप-वेकी तैयारी पूरी है जल्द ही प्रोजेक्ट राज्य सरकार को भेज देंगे। विभाग ने लालो लाव बालाजी मंदिर के पास ही रोप-वे उतारने के पाइंट को उपयुक्त स्थान माना है। - राजेंद्र कुमार हुड्डा, डीएफओ