सीकर। एसके अस्पताल के अतिकुपोषित बच्चों के एमटीसी वार्ड का दौरा मंगलवार शाम यूनिसेफ की को-ऑर्डिनेटर डॉ. नसरीन भारती ने किया। डॉ. भारती ने एमटीसी वार्ड में व्याप्त गंदगी, पंखों व दीवारों पर जमी धूल व जाले देखकर नाराजगी जताई। वे यहां से नागौर व चूरू सहित अन्य जिलों के अस्पतालों के एमटीसी वार्डों के दौरे पर जाएंगी।
डॉ. भारती ने वार्ड में भर्ती बच्चे और उसके माता-पिता से सुविधाओं की जानकारी ली। एमटीसी वार्ड की सफाई करने और नया रंग-रोगन करने की बात कही। इसके बाद कुपोषित बच्चों की रसोई का निरीक्षण किया। मॉल न्यूट्रीशियन तैयार करने वाले का नाम पूछा तो बताया गया कि एक हैल्पर इसे तैयार करता है। इस पर डॉ. भारती ने कहा कि इसे ट्रेंड नर्सिंग स्टाफ से ही तैयार करवाया जाए और दलिया, मुरमुरे सहित अन्य खाद्य पदार्थों में निर्धारित मात्रा में सामग्री मिलाई जाए। इस मौके पर अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेंद्र शर्मा, एमटीसी वार्ड प्रभारी डॉ. इंद्रा राठौड़ भी उपस्थित थीं।