पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऑटो चालकों ने रास्ते में सवारी बैठाई तो कार्रवाई

ऑटो चालकों ने रास्ते में सवारी बैठाई तो कार्रवाई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर | ऑटोचालकों की मनमर्जी पर लगाम कसने के लिए यातायात पुलिस ने तैयारी कर ली है। अब ऑटो चालक निर्धारित स्टैंड के अलावा कहीं से सवारी बैठाते हैं या फिर उतारते हैं तो उन पर कार्रवाई होगी। वहीं वर्दी या नेम प्लेट नहीं होने पर भी कार्रवाई होगी।

टीआई लालाराम ने बताया कि शहर में अधिकांश ऑटो चालक मनमर्जी से सवारी बैठा रहे हैं। कहीं भी सवारी ने हाथ दिया, वहीं ऑटो रोक रहे हैं। एसपी ने ऐसे ऑटो चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। कोई भी ऑटो चालक कल्याण सर्किल से कलेक्ट्रेट तक बीच रास्ते में सवारी नहीं उतार सकते हैं। इसके अलावा शहर में टेप बजाने पर भी नियमानुसार जुर्माना लगाया जाएगा।