शहर की समस्याओं पर चर्चा
सीकर | सीकरव्यापार संघ की मंगलवार को लक्ष्मी मार्केट कार्यालय में बैठक हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रुघजी चौधरी ने की। इस दौरान व्यापारियों ने सुलभ शौचालय बनवाने, आवारा पशुओं से छुटकारा दिलाने सहित अन्य समस्याओं पर चर्चा की गई। चेतावनी दी है कि प्रशासन इन समस्याओं का समाधान नहीं करता है तो व्यापारी एक सप्ताह बाद आंदोलन करेंगे।