पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि आज
सीकर | पं.दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि बुधवार को पतासा की गली स्थित भाजपा कार्यालय में मनाई जाएगी। भाजपा के अशोक चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य वक्ता विधायक रतनलाल जलधारी, पूर्व जिलाध्यक्ष महेश शर्मा, हरिराम रणवां, शहर अध्यक्ष राजकुमार जोशी पूर्व शहर अध्यक्ष गिरधारी लाल शर्मा होंगे।