- Hindi News
- सीकर | आगाजसेवा समिति ने मंगलवार को रैली निकाल कर
सीकर | आगाजसेवा समिति ने मंगलवार को रैली निकाल कर
सीकर | आगाजसेवा समिति ने मंगलवार को रैली निकाल कर सरकार की ओर से सिर्फ अनुसूचित जाति जनजाति की महिलाओं को दुष्कर्म मामले में मुआवजा दिए जाने के फैसले का विरोध जताया है। समिति राजस्थान मिड डे मील वर्कर्स यूनियन ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। समिति के अध्यक्ष आफताब पठान ने बताया कि सभी महिलाएं समान हैं और सभी को मुआवजा दिया जाना चाहिए। आफताब ने बताया कि सरकार को इस निर्णय को बदलना चाहिए और नारी को समानता का अधिकार देते हुए दुष्कर्मियों को सख्त सजा देने की पैरवी करनी चाहिए। रैली में राजस्थान मिड डे मील की संजू, महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता देवी सहित अन्य महिलाएं शामिल हुई।
आगाज सेवा समिति ने रैली निकाली