- Hindi News
- पेन रिलीफ क्रीम के सात रुपए ज्यादा लिए, अब देने पड़ेंगे चार हजार
पेन रिलीफ क्रीम के सात रुपए ज्यादा लिए, अब देने पड़ेंगे चार हजार
पेन रिलीफ क्रीम के सात रुपए ज्यादा लिए, अब देने पड़ेंगे चार हजार
सीकर.जिलाफोरम उपभोक्ता विवाद निवारण सीकर ने पेन रिलीफ क्रीम के प्रिंट रेट से ज्यादा वसूलने के एक मामले में ईजी डे रिटेल लिमिटेड को परिवादी को चार हजार रुपए के भुगतान के आदेश दिए हैं।
साथ ही फोरम ने यह भी आदेश दिए हैं कि ईजी डे परिवादी को दो पेन रिलीफ पर ज्यादा लिए गए सात रुपए का भी भुगतान करें। एडवोकेट राजेंद्र जांगिड़ ने बताया कि दिनेश मिश्रा ने ईजी डे से दो मूव की पेन रिलीफ क्रीम खरीदी थी। क्रीम पर प्रिंट रेट 45 रुपए थी, लेकिन उनसे 48.50 के हिसाब से दो क्रीम के 97 रुपए लिए गए। इसको उन्होंने फोरम में चुनौती दी थी। मामले में सुनवाई के बाद फोरम के अध्यक्ष महेंद्र कुमार अग्रवाल, सदस्य कृष्ण कुमार शर्मा सुमन शर्मा ने आदेश दिए हैं कि ईजी डे परिवादी को मानसिक संताप के दो हजार, परिवाद व्यय के दो हजार ज्यादा लिए गए सात रुपए का भुगतान करे। एक दूसरे मामले में फोरम ने एक कोचिंग संस्थान को आदेश दिए हैं कि वह परिवादी को फीस के 52 हजार रुपए लौटाए और मानसिक संताप परिवाद व्यय के पैसे भी दे। ये आदेश शुभम जांगिड़ की याचिका पर दिए गए हैं।