गुगारा का स्काउट जम्बूरी में भाग लेगा
गुगारा का स्काउट जम्बूरी में भाग लेगा
सीकर.पाकिस्तानमें 16 से 23 दिसंबर तक 14वीं नेशनल एवं दूसरी सनसो स्काउट जम्बूरी में भाग लेने के लिए सीकर जिले के राउमावि गुगारा के राज्य पुरस्कार प्राप्त स्काउट प्रमोद नेहरा पुत्र गीदाराम का चयन किया गया है। प्रमोद के चयन पर बनवारी लाल नेहरा, किशन लाल सियाग, बनवारी लाल, बालूसिंह रुहेला, ओमप्रकाश चलका, बसंत कुमार लाटा ने खुशी जताई है।
निशुल्कनेत्र जांच शिविर 19 को
सीकर.लायंसक्लब के तत्वावधान में अंधता निवारण समिति तथा हरलाल मेमोरियल ट्रस्ट के सहयोग से 19 दिसंबर को बालाजी मंदिर सांखू हनुमानगढ़ में निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगेगा। शिविर संयोजक लायन पतीश पंजाबी ने बताया कि शिविर में जयपुर के नेत्र चिकित्सक डॉ. अविनाश पुरोहित एवं उनकी टीम सेवाएं देंगी।
युवक-युवतीपरिचय सम्मेलन 21 को
सीकर.कायस्थयुवक-युवतियों का प्रांतीय परिचय सम्मेलन 21 दिसंबर को कायस्थों की बगीची में होगा। इच्छुक आवेदन पत्र सीकर प्रभारी दिनेश माथुर दधीचि नगर राजेश माथुर चित्रगुप्त भवन से ले सकते हैं।
रतनलालइकाई अध्यक्ष नियुक्त
सीकर.गढ़परिसर सुभाष चौक स्थित जिला कार्यालय में शुक्रवार को एबीवीपी की बैठक हुई। बैठक में नगर मंत्री सुमित जोशी ने सर्वसम्मति से राजकीय विधि महाविद्यालय में रतनलाल को एबीवीपी का इकाई अध्यक्ष नियुक्त किया। इस दौरान प्रभारी शैलेष कुमार, कमल कुमार, ओम कंवर, विरेंद्र सैनी आदि मौजूद रहे।
श्रीमद्भागवत कथा 15 से : गनेड़ीगांव में 15 दिसंबर से श्रीमद् भागवत कथा होगी। प्रणवाश्रम गनेड़ी के निवृत्तिनाथ महाराज कथा का वाचन करेंगे।