स्पोर्ट्स मीट का आयोजन
स्पोर्ट्स मीट का आयोजन
सीकर.स्वामीकेशवानंद कॉन्वेंट स्कूल में दो दिवसीय स्पोर्ट्स मीट का आयोजन हुआ। प्रधानाचार्य चंद्रशेखर मिश्रा ने बताया कि उद्घाटन जिला प्रमुख रीटा सिंह, संस्थान निदेशक रामनिवास ढाका ने किया। 100 मीटर दौड़ प्रथम राउंड में सतवीर लांबा द्वितीय राउंड में सुनिल कृष्णियां विजेता रहे। इस दौरान गोपाल सिंह, गोपाल ख्यालिया, महेश कुमावत आदि उपस्थित रहे।
ओरिएंटेशनकोर्स के द्वितीय बैच का उद्घाटन
सीकर.ओरिएंटेशनकोर्स के द्वितीय बैच का शुक्रवार को उद्घाटन हुआ। कोर्स के संयोजक सीए सुनील मोर ने बताया कि मुख्य अतिथि विद्या भारती संस्थान निदेशक बलवंत चिराना, अध्यक्ष वरिष्ठ सीए राजेंद्र अग्रवाल विशिष्ट अतिथि सीए काउंसलर रमेश पटवारी थे। इस दौरान सीए सुशील अग्रवाल, संजय कुमावत, विशाल शर्मा, अरुण भास्कर आदि मौजूद रहे।
मॉलका उद्घाटन
सीकर.सनराइजस्क्वायर मॉल का शुक्रवार को रानोली में विधायक रतन जलधारी पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा हरिराम रणवां, महेश शर्मा ने उद्घाटन किया। मॉल के अरुण तिवाड़ी ने बताया कि कार्यक्रम में सोहन बड़ोदिया, मदन जांगिड़, सुभाष बिजारणियां आदि मौजूद रहे।
इंटरहाउसप्रतियोगिताएं शुरू
सीकर.पोलोग्राउंड स्थित किड्स किंगडम कॉन्वेंट स्कूल में इंटरहाउस प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। पहले दिन सेक रेस, मार्बल स्पून रेस, 100 मीटर रेस आदि प्रतियोगिताएं हुई।