- Hindi News
- ट्रैक्टर ने ऑटो को टक्कर मारी, ड्राइवर की मौत
ट्रैक्टर ने ऑटो को टक्कर मारी, ड्राइवर की मौत
ट्रैक्टर ने ऑटो को टक्कर मारी, ड्राइवर की मौत
सीकर.शहरके चंदपुरा पेट्रोल पंप के नजदीक गलत साइड जा रहे ट्रैक्टर चालक ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो ड्राइवर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को एसके अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
पुलिस के मुताबिक हादसे में चंदपुरा निवासी ऑटो ड्राइवर बनवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा शुक्रवार शाम करीब सात बजे का बताया जा रहा है। सांवली से गलत दिशा में जा रहे ट्रैक्टर चालक ने सामने से रहे ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया।
भूदानबोर्ड अध्यक्ष 17 को सीकर में
सीकर.राजस्थानभूदान यज्ञ बोर्ड के अध्यक्ष रतनलाल ताम्बी 17 दिसंबर को सीकर आएंगे। वे दोपहर तीन बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के समस्त विधायक, प्रधान, ग्राम सभा अध्यक्षों, विकास अधिकारियों, एसडीएम तहसीलदारों के साथ सभी तहसीलों के भूदान की जमीन के रिकॉर्ड, आवंटन, खातेदारी अतिक्रमण पर चर्चा करेंगे और बैठक लेंगे।