पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल मर्ज किया, चार्ज नहीं लिया तो रातभर भूख हड़ताल पर बैठीं 2 टीचर, तब समाधान

स्कूल मर्ज किया, चार्ज नहीं लिया तो रातभर भूख हड़ताल पर बैठीं 2 टीचर, तब समाधान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर. राजकीय गर्ल्स स्कूल सेवद बड़ी का एकीकरण सैकंडरी स्कूल में कर दिया गया था। स्कूल का चार्ज नहीं लेने से खफा दो महिला शिक्षक भूख हड़ताल पर बैठ गईं। यह पूरी रात स्कूल में ही रही। शुक्रवार को जब सूचना शिक्षा विभाग के पास पहुंची तो अफसर स्कूल में दौड़े। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद दोनों शिक्षक मानी और चार्ज सैकंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य को सौंपा।
बाद में इन्होंने अपनी भूख हड़ताल तोड़ी। महिला टीचर सैकंडरी स्कूल के स्टाफ की पड़ताल से आहत थी। आरोप था कि वे लगातार स्कूल के चार्ज के लिए कह रही हैं लेकिन सिर्फ उन्हें परेशान किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, प्रारंभिक स्कूल को एकीकरण के तहत सैकंडरी गर्ल्स स्कूल में मर्ज कर दिया गया। बच्चे भी ट्रांसफर हो गए। स्कूल की टीचर हेमलता ममता शर्मा भी सैकंडरी स्कूल में ही चली गई लेकिन प्राथमिक स्कूल का चार्ज नहीं दिया जा सका। शिक्षा अधिकारियों को महिला टीचर्स ने कहा कि वे चार्ज देने के लिए सैकंडरी स्कूल की प्रधानाध्यापिका को लगातार कह रही थी। सैकंडरी स्कूल का स्टाफ उन्हें परेशान करता रहा। सुनवाई नहीं होने पर गुरुवार दोपहर को भूख हड़ताल पर बैठ गई। यह रातभर स्कूल में ही रही। शुक्रवार को शिक्षा विभाग को जानकारी मिली तो अफसर पहुंचे।

हालांकि स्कूल के प्रधानाध्यापिका ने आरोप नकारते हुए कहा कि स्टाफ डेपुटेशन पर था। इसलिए थोड़ी दिक्कत आई। एडीईओ अरुण माथुर ने बताया कि स्कूल का चार्ज दिलवा दिया गया है। भूख हड़ताल भी तोड़ दी है। इस दौरान शिक्षा विभाग के एडीईओ नेमीचंद, गिरवरसिंह विक्रमसिंह सहित कई ग्रामीण भी मौजूद थे।

सेवदबड़ी. भूख हड़ताल तुड़वाते हुए।

अगस्त में हुआ था एकीकरण

प्राथमिकस्कूल का एकीकरण 14 अगस्त को हो गया था। आरोप है कि 23 अगस्त को स्कूल का चार्ज देने के लिए ही कहा गया था लेकिन सैकंडरी स्कूल की प्रधानाध्यापिका लेने को तैयार नहीं हुई। स्कूल के बच्चे भी इतने दिनों तक स्कूल में ही पोषाहार ले रहे थे। कुछ दिनों पहले ही बच्चों को सैकंडरी सेटअप में भेजा गया है।

धोदविधायक पर लगाया आरोप

महिलाशिक्षकों ने कहा - धोद विधायक गोरधन वर्मा ने सैकंडरी स्कूल की प्रधानाध्यापक को चार्ज लेने से इनकार कर दिया था। इस मामले में विधायक का कहना है कि मैंने ऐसा कुछ भी नहीं कहा। सैकंडरी स्कूल की प्रधानाध्यापिका को कहा गया था कि यह उनके आपस का मा