पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुकान आवंटन की मांग पर किसानों मंडी व्यापारियों ने दिया धरना

दुकान आवंटन की मांग पर किसानों मंडी व्यापारियों ने दिया धरना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर. सीकरफल सब्जी थोक विक्रेता संघ के बैनर तले शुक्रवार को किसान और व्यापारियों ने मंडी में धरना दिया। संघ अध्यक्ष मदनलाल सैनी ने कहा कि करीब 20 महीने पहले किसान और व्यापारी वर्ग से मंडी में दुकान आवंटन के फार्म भरवाए गए थे। राज्य सरकार की ओर से दो महीने पहले निर्देश दिए जाने के बावजूद दुकानों का आवंटन नहीं किया गया। अब प्रशासन की ओर से नई डीएलसी दर तय की जा रही है। ऐसे में व्यापारी और किसान वर्ग को नई डीएलसी दर से करीब तीन लाख रुपए ज्यादा देने होंगे। मंडी समिति सदस्य मंगलचंद गुर्जर ने कहा मंडी में जिंस के अलावा कोई व्यापार नहीं है। ऐसे में व्यापारियों को नई दुकान संचालन में भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। नेमीचंद दूजोद ने कहा सरकार से मांग की जाएगी कि मंडी व्यापारियों के हितों का ध्यान रखते हुए डीएलसी दर नहीं बढ़ाई जाए।