जीणमाता मेला : तीन मेडिकल टीम लगाई
जीणमाता मेला : तीन मेडिकल टीम लगाई
सीकर.स्वास्थ्यविभाग ने जीणमाता मेले के लिए मेडिकल की तीन टीम लगाई है। इनमें एक डॉक्टर, एक कंपाउंडर एक नर्स सहित मेडिकल स्टाफ का कर्मचारी शामिल हैं। तीनों टीमें आठ आठ घंटे की ड्यूटी पर रहेंगे। खाद्य सुरक्षा अधिकारी रतन गोदारा ने बताया कि मेले के समापन तक प्रतिदिन प्रसाद सहित अन्य खाद्य पदार्थों के सैंपल लेंगे।
बिंदलअस्पताल में न्यूरोलोजिस्ट की सेवाएं
सीकर.रामदेवबिंदल स्मृति सेवा संस्थान द्वारा बजाज रोड स्थित बिंदल हॉस्पिटल में महीने के दूसरे चौथे रविवार को निशुल्क न्यूरोलॉजिस्ट की सेवाएं मिलेंगी। हॉस्पिटल निदेशक नटवर बिंदल ने बताया कि इस दौरान जयपुर के न्यूरोलोजी विभाग के सहायक आचार्य डॉ. रविंद्र अरोड़ा विभिन्न बीमारियों की जांच कर परामर्श देंगे।