- Hindi News
- केशवानंद के विद्यार्थियों ने जीते गोल्ड मैडल
केशवानंद के विद्यार्थियों ने जीते गोल्ड मैडल
केशवानंद के विद्यार्थियों ने जीते गोल्ड मैडल
सीकर.स्वामीकेशवानंद शिक्षण संस्थान एनओएफ और यूनिफाइड काउंसिल ऑफ इंग्लिश द्वारा आयोजित नेशनल साइंस टैलेंट सर्च परीक्षा 2013-14 में राष्ट्रीय स्तर पर संस्थान की छात्रा सुमन कुमारी, कल्पना कुमारी, सरिता बेरवाल ने गोल्ड मेडल जीते तथा संस्थान के 48 छात्र-छात्राओं ने ऑल इंडिया टॉपर रैंक में एक्सीलेंट प्रमाण-पत्र प्राप्त किए। इस अवसर पर संस्था के निदेशक रामनिवास ढ़ाका प्राचार्य कौशिक ने सभी को बधाई दी।
फुटवर्ल्ड का उद्घाटन
सीकर.बाइस्कोपमॉल में शुक्रवार को फुट वर्ल्ड का सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इसमें नाइक, ली कूपर आदि कंपनियों के ब्रांडेड जूते उपलब्ध हैं। इस मौैके पर रामेश्वर रणवां, बाबूसिंह बाजौर, विनोद खीचड़, संजय खीचड़, मॉल मैनेजर राजेश सोनी, सीनेमा मैनेजर अरूण टांक, राजेंद्र खीचड़, गोविंद सैनी, पप्पू खीचड़ राजेंद्र मूंड आदि मौजूद रहे।
अोपनफुटबॉल प्रतियोगिता शुरू
सीकर.जेरठीके रामावि के पास स्थित खेल मैदान पर 16वीं शहीद स्मृति ओपन फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन ग्लोबल कॅरियर इंस्टीट्यूट के रामदेवसिंह गढ़वाल के मुख्य आतिथ्य में हुआ। प्रतियोगिता में ग्रुप तथा ग्रुप बी की कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं। 28 सितंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा तथा 29 सितंबर को प्रतियोगिता का समापन होगा। उद्घाटन मैच में थौरासी, पलथाना, कोलाड़ा तथा जेरठी की टीम विजयी रही। गढ़वाल ने खिलाड़ियों को खेल के साथ बेहतरीन कॅरियर के अवसरों की जानकारी दी। इस मौके पर बसंत भास्कर, महादेव सिंह काजला, भागीरथ पिलानियां आदि मौजूद रहे।