याददाश्त बढ़ाने के गुर सीखे
सीकर | राजकीयकन्या महाविद्यालय में युवा विकास केंद्र के तत्वावधान में व्याख्यान हुई। युवा उद्यमी सुभाष मील ने विद्यार्थियों को स्मरण शक्ति बढ़ाने के गुर बताए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य मीर जाफर कुरैशी ने की। इस अवसर पर आरएस अहीर, रवि, अरविंद वर्मा, डॉ. कमल कुमार भड़िया, डॉ. केसी सैनी मौजूद थे।