- Hindi News
- घर में घुसकर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ मारपीट
घर में घुसकर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ मारपीट
भढ़ाढरगांव में कुछ बदमाशों ने एक घर में जबरन घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट की और मंगलसूत्र, चेन तोड़कर ले गए। पीड़ित पक्ष ने एसपी को परिवाद पेश कर गांव के ही युवकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
पीड़िता के पति विजय कुमार ने बताया कि सोमवार रात साढ़े दस बजे गांव के ही अनिल, चरण सिंह, सुभाष, मोहन सहित पांच सात युवक पिकअप गाड़ी से मकान का गेट तोड़ दिया और जबरन घर में घुस गए। बदमाशों ने घर में सो रही महिलाओं के साथ छेड़छाड़ कर मारपीट की और मंगलसूत्र, सोने की चेन तोड़कर ले गए। युवकों ने परिवार के सदस्यों के साथ भी मारपीट की।
उन्होंने बताया कि गत वर्ष भी बदमाशों ने महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की थी। इस पर मुकदमा भी दर्ज कराया गया था, लेकिन राजीनामा करवा दिया गया। परिवादियों ने एसपी को परिवाद देकर बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।