पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नियमित ड्यूटी की मांग पर होमगार्ड जवानों की हड़ताल अप्रैल में

नियमित ड्यूटी की मांग पर होमगार्ड जवानों की हड़ताल अप्रैल में

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर| होमगार्डकी रोटेशन प्रणाली को समाप्त करने की मांग पर राजस्थान होमगार्ड कर्मचारी संगठन द्वारा अप्रैल माह में प्रदेशव्यापी हड़ताल की चेतावनी दी गई है। संगठन के पदाधिकारियों ने नौ सूत्रीय मांग पत्र राज्य सरकार को भेजा है। मांग पत्र के अनुसार होमगार्ड अधिनियम 1963 में संशोधन करने, स्वयं सेवक शब्द को तत्काल हटाने, मानदेय में बढ़ोतरी करने, होमगार्ड की जगह गृहरक्षा पुलिस या जिला पुलिस नाम करने, वर्दी एवं सिलाई भत्ता देने, शासकीय अर्द्धशासकीय संस्थानों में होमगार्ड जवानों को लगाने और मेडिकल, पीएफ और ईएसआई जैसी सुविधाएं शुरू करने की मांग की गई है। संगठन ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार द्वारा मांगें पूरी नहीं करेगी तो प्रदेश के 28 हजार होमगार्ड जवान हड़ताल करेंगे।

बसकी टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल, जयपुर रैफर

धोद| नेतड़वाससे भुवाला जाने वाले मार्ग पर निजी बस ने रूपपुरा गांव के मूलचंद राव उसकी प|ी बबीता को टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर घायल हो गए। दोनों को जयपुर रैफर किया है। दुर्घटना के बाद बस का ड्राइवर फरार हो गया।