पिता पर जबरन शादी कराने का आरोप
दादियाक्षेत्र के तारपुरा गांव में एक युवती ने पिता पर जबरन शादी कराने का मुकदमा दर्ज कराया है। शादी नहीं करने पर पिता द्वारा मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है।
पुलिस के मुताबिक तारपुरा निवासी महिला ने रिपोर्ट दी है कि उसके पिता श्योचंद और अन्य दो परिजनों ने जबरन उसकी दो शादियां करवा दी। अब रुपए वसूलने के लिए झूठा मुकदमा दर्ज करवा रहा है। ऐसा नहीं करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।