- Hindi News
- सीकर| राजस्थानशिक्षक संघ ने पदोन्नति का परित्याग करने वाले शिक्षकों
सीकर| राजस्थानशिक्षक संघ ने पदोन्नति का परित्याग करने वाले शिक्षकों
सीकर| राजस्थानशिक्षक संघ ने पदोन्नति का परित्याग करने वाले शिक्षकों को वेतन भुगतान की मांग का ज्ञापन शिक्षा मंत्री को भेजा। ज्ञापन में लिखा कि वरिष्ठ अध्यापक पद पर पदोन्नत कई शिक्षक पदोन्नति का त्याग करते हुए वर्तमान पद पर कार्यरत हैं। प्रधानाध्यापक आहरण अधिकारी इन्हें वेतन नहीं दे रहे हैं। ज्ञापन में वेतन भुगतान की मांग की गई है। शिक्षक संघ जिला कमेटी की बैठक बुधवार को तीन बजे होगी। इसके बाद 2012 के शिक्षकों की मांगों को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन दिया जाएगा।
शिक्षकों ने की वेतन भुगतान की मांग