पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सूरवाल प्रकरण में आरोपी बनवारी मीणा हुआ सरेंडर

सूरवाल प्रकरण में आरोपी बनवारी मीणा हुआ सरेंडर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर / सवाई माधोपुर | मानटाउनथाने के तत्कालीन सीआई फूल मोहम्मद हत्याकांड मामले में आरोपी बनवारी लाल मीणा मंगलवार को सीजेएम कोर्ट में सरेंडर हो गया। सीबीआई के वकील श्रीदास सिंह राजावत के अनुसार बनवारी मंगलवार को दोपहर सीजेएम कोर्ट में सरेंडर हुआ। आरोपी की ओर से उसके वकील ने जमानत याचिका कोर्ट में लगाई, लेकिन कोर्ट में जमानत याचिका को खारिज करते हुए उसे जेल भेजने के आदेश दिए। बनवारी को सवाई माधोपुर उपकारागृह में न्यायिक अभिरक्षा में रखा गया है। उल्लेखनीय है कि फूल मोहम्मद सीकर जिले के खीरवा गांव के मूल निवासी थे।