पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला प्रमुख के पास दिल्ली में फ्लैट, कीमत बताई 18 लाख

जिला प्रमुख के पास दिल्ली में फ्लैट, कीमत बताई 18 लाख

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवनिर्वाचितजिला प्रमुख अपर्णा रोलन के पास दिल्ली के रोहिणी नगर में एक फ्लैट है, जिसकी कीमत उन्होंने महज 18 लाख रुपए बताई है। प्रमुख सहित जिला परिषद में नौ ऐसी महिला सदस्य हैं जिनके पास एक भी जेवर नहीं है। दो सदस्य ऐसे हैं जिनके पास संपत्ति के नाम पर कुछ भी नहीं है तो एक सदस्य के बैंक खाते में महज सौ रुपए हैं।

भास्कर ने जब जिला परिषद सदस्यों की ओर से पेश किए गए शपथ पत्र खंगाले तो यह रोचक जानकारी सामने आई कि जिला परिषद में चुनाव के लिए संपत्ति की जानकारी महज खानापूर्ति बन कर रह गई। एक महिला सदस्य के पास एक करोड़ तीस लाख की जमीन मकान हैं लेकिन जेवर नहीं है। जिला प्रमुख ने अपने बैंक खाते में 40 हजार रुपए बताए हैं लेकिन उनके पास भी कोई जेवरात नहीं हैं। उप जिला प्रमुख शोभसिंह के बैंक खाते में एक लाख रुपए हैं और 11 लाख रुपए की गाड़ियां हैं। इस बार किसी भी सदस्य के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज नहीं है।

संपत्ति का विवरण : जिला प्रमुख-बैंक में40 हजार रुपए। पिता के नाम से जयपुर में कालवाड़ रोड पर ढाई सौ वर्ग गज का प्लॉट, कीमत बताई साढ़े छह लाख रुपए। पिता के नाम से ही जयपुर के आनंद लोक में प्लॉट कीमत चार लाख 80 हजार है।

उपजिला प्रमुख-शोभ सिंहअनोखू ने अपनेे बैंक खाते में एक लाख रुपए बताए हैं। इसके अलावा 11 लाख की गाडिय़ां हैं। इनकी प|ी के पास तीन लाख के गहने हैं। पैतृक संपत्ति में हिस्सा बताया है।

नौमहिलाओं के पास गहना नहीं : नौमहिला सदस्यों के पास कोई गहना नहीं है। इनमें जिला प्रमुख अपर्णा रोलन सहित विमला (कांग्रेस), ममता (भाजपा), कविता शर्मा (भाजपा), सविता (माकपा), सुरज्ञान (भाजपा), सुनीता (भाजपा), संतोष (कांग्रेस) और वीना वर्मा (भाजपा) शामिल हैं।

मनीषके पास कुछ भी नहीं, प्रवीण के पास सौ रुपए : वार्डदो से चुनाव जीतेे भाजपा के मनीष महला के पास कोई संपत्ति नहीं है। वार्ड 28 से जीते कांग्रेस के प्रवीण जाखड़ के पास बैंक में केवल सौ रुपए हैं। कविता शर्मा विमला के पास चल-अचल संपत्ति के नाम पर कुछ नहीं है।

विजयलक्ष्मी के पास करोड़ों की संपत्ति :वार्ड 30 से जीती भाजपा की विजय लक्ष्मी उनके पति के पास एक करोड़ 30 लाख की कीमत के मकान जमीन हैं। इनके बैंक खाते में एक रुपया भी नहीं है। वार्ड एक से भाजपा की सरोज उनके पति के पास 42 लाख की नकदी गहने हैं।

नई जिला प्रमुख अपर्णा रोलन बुधवार सुबह नौ बजे पद संभालेंगी। इस दौरान जिले के कई भाजपा नेता जिला परिषद सदस्य मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि पार्टी के अलावा भी सभी जिला परिषद सदस्यों सभी प्रधानों विधायकों को आमंत्रण भेजा है। वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पद संभाला जाएगा। उल्लेखनीय है कि रोलन शनिवार को जिला प्रमुख निर्वाचित हुई थी। इसके बाद तय किया गया था कि मुहूर्त पर ही पद ग्रहण करेंगी।