पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एएसपी ने माना डीएसपी ने की थी नियमों के खिलाफ कार्रवाई

एएसपी ने माना- डीएसपी ने की थी नियमों के खिलाफ कार्रवाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर. एएसपी की जांच में यह साबित हो गया है कि सीओ सिटी दुर्ग सिंह राजपुरोहित ने नियमों के खिलाफ जाकर लोकसभा चुनाव के दौरान ड्राई डे पर होटल बार पर कार्रवाई की थी और संचालक को गिरफ्तार किया था। एएसपी प्रकाश कुमार शर्मा की जांच को एसपी हैदर अली जैदी ने भी सही माना है और इस संबंध में मानवाधिकार आयोग को लिखा है। ये कार्रवाई दो बार में की गई थी।

जानकारी के मुताबिक दुर्ग सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ड्राई डे के दौरान दो बार से शराब जब्त की थी। एक बार के संचालक जयंत खीचड़ को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इस संबंध में जयंत खीचड़ ने मानवाधिकार आयोग में परिवाद पेश किया था कि उसके खिलाफ नियम विरुद्ध कार्रवाई की गई है।
सवाल : बारके खिलाफ कार्रवाई के मामले में क्या जांच करवाई गई थी?

जवाब: इस मामले में परिवाद आया था। एएसपी से जांच करवाई थी।

सवाल : जांचमें क्या सामने आया है?

एएसपीने कार्रवाई को आबकारी के आदेशों के विपरीत माना। उस पर संतुष्ट होने की टिप्पणी कर रिपोर्ट मानवाधिकार आयोग को भेज दी है।

सवाल: मामलेमें आगे क्या कार्रवाई होगी?

जवाब:जांच रिपोर्ट मानवाधिकार आयोग को भेजी है। वहां सुनवाई हो रही है। आगे की कार्रवाई भी वहीं से होगी।

आयोग तय करेगा आगे की कार्रवाई : जैदी

एएसपी प्रकाश शर्मा की जांच रिपोर्ट (ऊपर) तथा एसपी हैदरअली जैदी की ओर से भेजे गए पत्र की कॉपी भास्कर के पास है।

फिर उसी होटल में कार्रवाई

डीएसपीने 15 अगस्त को फिर से उसी होटल में जाकर कार्रवाई कर दी और आबकारी सीआई समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

(इस मामले में भास्कर संवाददाता ने सीओ सिटी दुर्गसिंह राजपुरोहित से भी बात करने की कोशिश की। पहले किसी और ने फोन उठाया और कहा कि साहब व्यस्त हैं। उसके तीन घंटे बाद तीन बार फोन किया लेकिन किसी ने नहीं उठाया।)

13 अप्रैल को जयपुर रोड बस डिपो के पास दो जगह कार्रवाई की गई थी। अधिकारियों की जांच में यह भी साबित हुआ है कि दोनों जगह की जो रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज की है उनमें अलग-अलग पुलिस दल का उल्लेख है। जबकि जो फोटोग्राफ्स पेश किए गए हैं उनमें दोनों जगह समान पुलिसकर्मी ही उपस्थित हैं।