पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा कार्यकारिणी की घोषणा आज संभव

भाजपा कार्यकारिणी की घोषणा आज संभव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपा कार्यकारिणी की घोषणा आज संभव

सीकर.भाजपाजिला कार्यकारिणी की घोषणा शनिवार देर शाम तक हो सकती है। वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठकर नए नामों की घोषणा की जाएगी। जिलाध्यक्ष झाबर सिंह खर्रा ने बताया कि शनिवार को निकाय चुनाव प्रभारी जयपुर सांसद रामचरण बोहरा सीकर आएंगे। चुनाव प्रभारी और जिलाध्यक्ष निकाय चुनाव से जुड़ी रिपोर्ट 29 सितंबर को प्रदेश मुख्यालय सौंपेंगे। रिपोर्ट तैयार नहीं हुई तो घोषणा रविवार को होगी।

आजइन इलाकों में बिजली कटौती

सीकर.जाटकॉलोनी से हाउसिंग बोर्ड तक का एरिया, कुम्हारों का मोहल्ला, पदमावती नर्सिंग होम, बजाज रोड का क्षेत्र, तबेला मार्केट, डोलियों का बास, पुरानी जेल के आसपास का क्षेत्र, बजरंग काटा, शांति नगर, बस डिपो, हाउसिंग बोर्ड, शास्त्री नगर में सुबह नौ से शाम पांच बजे तक बिजली कटौती की जाएगी।

शैक्षिक-सांस्कृतिकयात्रा के लिए आवेदन मांगे

सीकर.विद्यार्थियोंको शैक्षिक सांस्कृतिक यात्रा 13 से 26 अक्टूबर के बीच कराई जाएगी। कक्षा नौ दस तक विद्यार्थियों के लिए अंतर जिला एवं कक्षा 11 12 स्टूडेंट्स के लिए अंतर राज्य शैक्षिक भ्रमण का कार्यक्रम तय किया है। एडीईओ रणजीतसिंह ने बताया कि 30 सितंबर तक आवेदन किए जा सकते हैं।

स्थिरपारे के बीच रही धूप में तेजी

सीकर.शेखावाटीमें शुक्रवार को मौसम का मिलाजुला असर रहा। दोपहर में तेज धूप रही। चूरू मौसम केंद्र पर अधिकतम तापमान 37.5 न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस रहा।