पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इज्तिमा में शामिल होने जयपुर रवाना हुए

इज्तिमा में शामिल होने जयपुर रवाना हुए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इज्तिमा में शामिल होने जयपुर रवाना हुए

सीकर.जयपुरमें जमाअते इस्लामी हिंद का प्रदेश स्तरीय इज्तिमा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शुक्रवार को शहर के कई मोहल्लों से सैकंड़ों मुस्लिम समुदाय के लोग जरिए बस जयपुर के लिए रवाना हुए। जिला प्रवक्ता खालिद अख्तर ने बताया कि तीन दिवसीय कार्यक्रम में जमाअत के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना जलालुद्दीन उमरी की मौजूदगी में सामाजिक आर्थिक समस्याओं पर चर्चा की जाएगी।

छात्रावर्ग की चैंपियनशिप पर दूसरी बार जमाया कब्जा

सीकर.जिलास्टेडियम में आयोजित 14 आयु वर्ग एथलेटिक्स प्रतियोगिता में छात्रा वर्ग की चैंपियनशिप पर सांवलोदा धायलान की टीम ने दूसरी बार कब्जा जमाया है। खेल प्रशिक्षक दानसिंह बीरड़ा ने बताया कि मुकाबलों में सरिता कुमारी, मोनिका राव, संजू कुमारी सुबिता प्रथम स्थान पर रहे। संस्था प्रधान गंगाधर ने खिलाड़ियों का स्वागत किया।

एसकेअस्पताल में नर्सिंग कर्मचारियों को लगा करंट

सीकर.एसकेअस्पताल में शुक्रवार को वार्ड की सफाई के दौरान नर्सिंग कर्मचारियों को बिजली के झटके झेलने पड़े। बाद में इलेक्ट्रीशियन को बुलाकर बिजली लाइन को ठीक कराया गया। स्वच्छ भारत अभियान के तहत मेल मेडिकल वार्ड में दोपहर को नर्सिंगकर्मी स्टाॅफ के लोग वार्ड की साफ सफाई कर रहे थे। जब दीवार पर पानी डालकर उनकी धुलाई की जा रही थी तो कइयों के करंट लगा। हालांकि इस दौरान वार्ड के सफाई वाले हिस्से में कोई मरीज भर्ती नहीं था। एकबारगी सफाई अभियान को बीच में रोकना पड़ा। डॉक्टर देवेंद्र दाधीच वार्ड इंचार्ज बनवारी बराला के नेतृत्व में नर्सिंग कर्मियों ने वार्ड की सफाई व्यवस्था को सुधारा गया। बेड के पुराने गद्दों को बदला गया। उनकी जगह नए गद्दे मरीजों के लिए लगाए गए। वार्ड में जरूरतमंद इंस्ट्रूमेंट के लिए पीएमओ को लिखा।

जीणमाताके लिए निशान पदयात्रा आज

सीकर.सिंहवाहिनीदुर्गा पूजा आयोजन समिति द्वारा शनिवार को सुबह छह बजे जीणमाता के लिए निशान पदयात्रा ऋषिकुल मार्ग से रवाना होगी। समिति सचिव योगेश ऋषिका ने बताया कि यात्रा राणीसती रोड, सांवली, हर्ष आंतरी होती हुई जीणमाता धाम पहुंचेगी। यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत किया जाएगा।

अजमीढ़जयंती पर होगा प्रतिभाओं का सम्मान

सीकर.श्रीमैढ क्षत्रिय सभा द्वारा सात अक्टूबर को अजमीढ़ जयंती पर पोलोग्राउंड स्थित स्वर्णकार भवन