- Hindi News
- कॉलेज की दीवार को तोड़ने वालों पर कार्रवाई की मांग
कॉलेज की दीवार को तोड़ने वालों पर कार्रवाई की मांग
कॉलेज की दीवार को तोड़ने वालों पर कार्रवाई की मांग
सीकर.एसकेकॉलेज के खेल मैदान की दीवार को तोड़ने वालों के खिलाफ ज्ञापन के जरिए कार्रवाई की मांग की गई है। मांग को लेकर शुक्रवार को एसएफआई केवीएम पदाधिकारियों ने कलेक्टर एसपी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि पिछले पांच छह दिनों से कॉलेज के मैदान की दीवार को पड़ोसी लोगों द्वारा तोड़ा जा रहा है। प्रशासन उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहा है। पदाधिकारियों ने कार्रवाई नहीं होने पर सोमवार से आंदोलन करने की बात कही।
व्यापारमहासंघ ने सौंपा डीएसपी के खिलाफ ज्ञापन
सीकर.जिलासीकर व्यापार महासंघ ने शुक्रवार को सीओ सिटी डॉ दुर्ग सिंह राजपुरोहित के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में मांग की गई है कि सीओ सिटी ने नियमों के खिलाफ जाकर शहर के होटलों बार पर कार्रवाई की है। यह नियमानुसार नहीं है। ऐसे में डीएसपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। पुलिस के इस तरह कार्रवाई करने से सीकर शहर के व्यापारी भयग्रस्त हैं और आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ज्ञापन सौंपने वालों में जिला सीकर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष चंद्रभान गोयल संयोजक रामचंद्र चौधरी, महासचिव प्रदीप पारीक, संजीव नेहरा, सुनील सहल, मुकेश गुप्ता, सुनील सहल जयंत खीचड़ शामिल थे।
पर्यटनदिवस पर आज होंगे कई कार्यक्रम
सीकर.विश्वपर्यटन दिवस शनिवार को है। इस दौरान जिले में कई स्थानों पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। वहीं शहर में स्थित संग्रहालय में भी पर्यटकों को निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा।