- Hindi News
- स्वच्छता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
स्वच्छता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना करते हुए।
सीकर. स्वच्छभारत सप्ताह के अंतर्गत शुक्रवार को जिला प्रमुख रीटा सिंह ने जिला परिषद से स्वच्छता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि यह रथ जिले में भ्रमण कर आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेगा। प्रत्येक ग्राम में सरपंच, एनजीओ के प्रतिनिधि लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक कर अपने घरों में शौचालयों का प्रयोग करने, साफ-सफाई रखने के बारे में प्रेरित करेंगे। इसके अलावा, पंचायत समिति स्तर पर भी रथ रवाना किए गए हैं। अभियान में शुक्रवार को शहर के पार्कों सुविधा घरों की सफाई की गई। शहर को पांच जोन में बांट कर अभियान चलाया गया। नगरपरिषद सफाई कर्मचारियों ने नेहरू पार्क, मारू पार्क, तांत्या टोपे पार्क, अंबेडकर पार्क, परशुराम पार्क, तापडिय़ा बगीची पार्क सहित अन्य पार्कों की सफाई की। अभियान के तहत शनिवार को अवैध होर्डिंग पोस्टर हटाए जाएंगे।