सीकर. फागलवा अस्पताल में शुक्रवार रात 108 एंबुलेंस कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई। गाड़ी के उपकरण तोड़ दिए गए। देर रात कर्मचारियों ने सदर थाना में इसकी शिकायत दर्ज करवाई।
एंबुलेंस के कर्मचारी मदन कुमार और सुभाष थालोड़ ने बताया कि रात करीब दस बजे सीताराम, भागचंद महेश कुमार नाम के लोग आए। इन्होंने कहा कि एक व्यक्ति की पट्टी करनी है। इस पर पट्टी कर दी। इसी दौरान यह कहते हुए हंगामा कर दिया कि सीकर में इलाज करवाओ। जब स्टाफ सीकर स्थित कंट्रोल रूम को फोन करने लगा तो
मोबाइल छीन लिया और मारपीट शुरू कर दी।
गाड़ी के कुछ उपकरण तोड़ दिए और कई साथ साथ ले गए। इसके बाद सीकर गए कर्मचारी दोनों को सदर थाने लेकर आए। पुलिस को लिखित शिकायत दी है। 108 एंबुलेंस यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा है कि यदि दोषियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो हड़ताल का कदम उठाया जाएगा।