सीकर स्टेशन को राजभाषा अवार्ड से नवाजा
सीकर स्टेशन को राजभाषा अवार्ड से नवाजा
सीकर.रेलवे स्टेशन सीकर को शुक्रवार को मंडल स्तरीय राजभाषा अवार्ड से नवाजा गया। यह अवार्ड हिंदी भाषा का ज्यादा उपयोग करने पर दिया गया है। जयपुर में हुए समारोह के दौरान चीफ ऑपरेटिंग मैनेजर दीपक दुबे ने सीकर स्टेशन अधीक्षक ओपी मीणा को शील्ड और नकद राशि भेंट कर सम्मानित किया। डीआरएम, एडीआरएम सहित कई अधिकारी भी निरीक्षण के दौरान हिंदी के उपयोग की सराहना कर चुके हैं।