उपकरण जलने की एमडी को करेंगे शिकायत
उपकरण जलने की एमडी को करेंगे शिकायत
सीकर.शिवसिंहपुरास्थित हाउसिंग बोर्ड में हाईवोल्टेज से उपकरण जलने की शिकायत बिजली निगम के एमडी को दी जाएगी। पॉलीक्लिनिक के प्रभारी कर्नल पीएस महला ने निगम के अधिकारियों पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि निगम के उच्चधिकारियों को लिखकर हादसे की वजह जानी गई थी लेकिन 20 दिन से अधिक का समय गुजर जाने के बाद भी उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया है। जबकि निगम की लापरवाही की वजह से क्लिनिक सहित आस-पास के क्षेत्र में कई बिजली उपकरण जलने की वजह से लाखों रुपए का नुकसान भुगतना पड़ा था।
सौंपाज्ञापन : नरेंद्रमोदी आर्मी ने आम जरूरत की चीजों के भावों में कमी की मांग को लेकर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि पेट्रोल डीजल की कीमतें कम होने के बाद भी आम जरूरत की चीजों के भाव कम नहीं हो रहे हैं। ज्ञापन देने वालों में लोकेशसिंह राठौड़, महेंद्र मुवाल, जिलामंत्री प्रदीप बाजिया, अंकित शर्मा आिद मौज्ूद थे।