पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अभिभावकों से शपथ पत्र लेकर तीन बच्चों को छोड़ा

अभिभावकों से शपथ पत्र लेकर तीन बच्चों को छोड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अभिभावकों से शपथ पत्र लेकर तीन बच्चों को छोड़ा

सीकर.बालअधिकारिता विभाग की ओर से स्टेट टू स्कूल अभियान के तहत गुरुवार को पकड़े गए तीन बच्चों को शुक्रवार को छोड़ दिया गया। विभाग की सहायक निदेशक गार्गी शर्मा ने बताया कि पकड़े गए आठ में से तीन बच्चों के अभिभावक आए थे। उनसे शपथ पत्र लिया है कि भविष्य में इन बच्चों से भिक्षावृति या बालश्रम नहीं कराएंगे और इन्हें रोज स्कूल भेजेंगे। अभी पांच बच्चे और हैं, जिन्हें किशोर गृह में रखा गया है। इनके परिजनों को भी कार्यालय बुलाया गया है। उल्लेखनीय है कि बाल अधिकारिता विभाग,मानव तस्करी सेल बाल कल्याण समिति सहित चार एनजीओ प्रतिनिधि की ओर से गुरुवार को शहर में उन बच्चों को पकड़ा गया था, जो भीख मांग रहे हैं या फिर बालश्रम से जुडे़ हुए हैं।