पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भराव क्षेत्र में बिजली कनेक्शन काटने पर ग्रामीणों का विरोध

भराव क्षेत्र में बिजली कनेक्शन काटने पर ग्रामीणों का विरोध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरसंवाददाता | सीकर

ग्रामपंचायत जुराठड़ा के बराल गांव में कृषि कुएं ट्यूबवैल के बिजली कनेक्शन काटने पर ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया।

फरास वाली ढाणी लघु सिंचाई परियोजना के भराव क्षेत्र में आने वाले इन पेयजल स्रोतों के कनेक्शन नहीं काटने की मांग पर शुक्रवार को ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन दिया। सरपंच सरदार राव ने बताया कि बिजली बोर्ड द्वारा गांव में कनेक्शन काटने के निर्देश जारी किए हैं।

अगर यह कनेक्शन कट गए तो किसानों की फसल नष्ट हो जाएगी और ग्रामीणों के सामने मीठे पानी की समस्या हो जाएगी। ग्रामीणों ने कलेक्टर से मांग की है कि किसानों के कनेक्शन काटने के मामले की जांच करवानी चाहिए। कलेक्ट्रेट में गांव से बजरंग सिंह, हरलाल, झाबरमल, फूलचंद, सुभाष, भागीरथ, शंकरलाल, हरदेव, महेंद्र सुल्तान सिंह सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।