- Hindi News
- रसोई गैस उपभोक्ताओं को नकद सब्सिडी योजना की जानकारी दी
रसोई गैस उपभोक्ताओं को नकद सब्सिडी योजना की जानकारी दी
सीकर. जिलागैस उपभोक्ता अधिकार संरक्षण समिति की ओर से शीतला चौक में रसोई गैस उपभोक्ताओं को नकद सब्सिडी योजना के बारे में जानकारी दी।
इस मौके पर जिला रसद अधिकारी ताराचंद गोठवाल ने कहा सब्सिडी ऑनलाइन की जा रही है। समय रहते सभी उपभोक्ता कनेक्शन को आधार लिंक करवा लें। आईओसी की ज्योति ने कहा संस्थाओं के ऐसे आयोजन से उपभोक्ता जागरूक होंगे। इस मौके पर अध्यक्ष राधेश्याम पारीक, ओमप्रकाश माथुर, मदनप्रकाश मावलिया, महामंत्री दिनेश श्रीवास्तव, कांशी प्रसाद, विधि सलाहकार पुरुषोत्तम शर्मा, वार्ड पार्षद सुमिता माऊका आदि मौजूद रहे।