20 तक करें प्रोजेक्ट फेलो के आवेदन
20 तक करें प्रोजेक्ट फेलो के आवेदन
सीकर.नेशनलकाउंसिल ऑफ एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग ने जूनियर प्रोजेक्ट फेलो के लिए आवेदन मांगे हैं। यह प्रोजेक्ट डिपार्टमेंट ऑफ जेंडर स्टडीज ने शुरू किया है। इस प्रोजेक्ट में बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, हरियाणा, राजस्थान और जम्मू एंड कश्मीर की इंग्लिश, सोशल स्टडीज और साइंस बुक्स की समीक्षा करनी होगी। इसके लिए डिटेल इन्फॉर्मेशन एनसीईआरटी की वेबसाइट www.ncert.nic.in से ली जा सकती है।
परियोजनानिदेशक ने दिए सुधार के निर्देश
सीकर.चाइल्डहेल्थ के परियोजना निदेशक गिरीश द्विवेदी ने शुक्रवार को एसके अस्पताल में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने एफबीएनसी वार्ड सहित एमसीडब्ल्यूसी एमटीसी वार्ड में स्थित सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की। वार्मर मशीनों को देखा और पीएमओ डॉ. एसके शर्मा को इनमें सुधार करने के निर्देश दिए।