- Hindi News
- इधर, कांग्रेस मनाएगी काला दिवस, सीकर में होगा प्रदर्शन
इधर, कांग्रेस मनाएगी काला दिवस, सीकर में होगा प्रदर्शन
सीकर. राज्य सरकार के एक साल के कार्यकाल और पंचायत चुनावों तैयारी को लेकर शनिवार को जयपुर में होने वाली रैली में हाईकमान के निर्देशानुसार भाजपा कार्यकर्ता जिले से 21 हजार कार्यकर्ता लेकर जाएंगे।
जयपुर रैली के लिए अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों को भीड़ जुटाने का टारगेट दिया गया है। जिलेभर से 328 बसों से कार्यकर्ता जयपुर पहुंचेंगे। इधर, सीकर से पहुंचने वाले कार्यकर्ताओं के लिए भोजन, वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष झाबर सिंह खर्रा ने बताया कि कार्यकर्ता 10 बजे मोज महल पहुचेंगे। यहां से जनपथ पहुंचेंगे। सीकर के वाहनों की पार्किंग उद्योग मैदान में होगी
कार्यकर्ताओं की होगी हाजरी : जयपुर पहुंचने वाले कार्यकर्ताओं की मोज महल के पास हाजरी होगी। यहां पंचायत समिति वार आने वाली बसों और कार्यकर्ताओं की गणना की जाएगी। यहां से डाटा तैयार कर पार्टी मुख्यालय दिया जाएगा कि रैली में कितने लोग पहुंचे।