पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीटेक इंजीनियरिंग के रिपीट पेपर की कुलपति ने मांगी रिपोर्ट

बीटेक इंजीनियरिंग के रिपीट पेपर की कुलपति ने मांगी रिपोर्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर. बीटेकसेवन सेमेस्टर के मैकेनिकल इंजीनियरिंग एग्जाम में पिछले साल का पेपर रिपीट होने के मामले में राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति ने रिपोर्ट मांगी है। एग्जाम कंट्रोलर प्रवीण भंडारी ने कुलपति प्रो. एनएस व्यास से चर्चा की।

कुलपति ने सब्जेक्ट एक्सपर्ट से सलाह लेने के निर्देश दिए हैं। कंट्रोलर का कहना है कि पेपर सेटर और एक्सपर्ट की राय लेकर शनिवार को कुलपति को रिपोर्ट सौंप दी जाएगी। गौरतलब है कि गुरुवार को हुए बीटेक सेवन सेमेस्टर के मैकेनिकल इंजीनियरिंग के कम्प्यूटर एडेड डिजाइन पेपर का पेपर पिछले साल का रिपीट हो गया था। भास्कर ने इस मामले को सबसे पहले यूनिवर्सिटी के सामने रखा था।

12 दिसंबर को प्रकाशित खबर