पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 1798 इंजेक्शन जब्त, दवा कंपनी के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई

1798 इंजेक्शन जब्त, दवा कंपनी के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर. पशुओंके इंजेक्शन को-ट्राइमोक्साजोल (सल्फा ड्रग ) में क्रिस्टल फंगस की पुष्टि होने के बाद ड्रग विभाग ने अमृतसर की दवा निर्माता कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विभाग की ओर से कंपनी को नोटिस दिया गया है। वहीं ड्रग कंट्रोलर विभाग के प्रदेश कार्यालय को सूचित किया गया। जवाब आने के बाद विभाग की ओर से निर्माता फर्म के खिलाफ मामला दर्ज कराया जाएगा। इधर पशुपालन विभाग वितरित किए गए इंजेक्शन एकत्रित कराए जा रहे है। ड्रग कंट्रोलर ने आशंका पर 200 नमूनों की जांच करवाई गई थी। रिपोर्ट में इंजेक्शनों को उपयोग योग्य नहीं माना गया है।

जिलेमें वितरित किए गए थे 1798 इंजेक्शन : विभागकी ओर से जिले में करीब तीन दर्जन संस्थाओं को 1798 इंजेक्शन वितरित किए गए थे। जांच रिपोर्ट की पुष्टि होने के बाद 40 इंजेक्शन जिला मुख्यालय से ड्रग विभाग की ओर से जब्त कर लिए गए। ड्रग विभाग के ऑफिसर मनोज गढ़वाल का कहना है कि सीकर की जांच रिपोर्ट आने के बाद कंपनी को नोटिस भिजवाया गया है।