- Hindi News
- प्रत्येक कार्यकर्ता 100 सदस्य बनाएं : झाबरसिंह खर्रा
प्रत्येक कार्यकर्ता 100 सदस्य बनाएं : झाबरसिंह खर्रा
खाटूश्यामजी. एसबीबीजेकी छत पर शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष झाबरसिंह खर्रा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में खर्रा ने पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत की।
उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा के साथी घर-घर जाकर भाजपा के प्रति सद्भावना रखने वाले लोगों को सदस्य बनाएं। नए निर्माण से ज्यादा पुनर्निर्माण में जोर आता है और वहीं भाजपा के साथ हो रहा है। कांग्रेस ने राजस्थान को तहस नहस कर बीमारु राज्य बना दिया था, जिसे सुधारने में मुख्यमंत्री को एक साल लग गया। विकास कार्य तो अब करवाए जाएंगे। उन्होंने शनिवार को जयपुर में होने वाली बूथ स्तरीय रैली में चलने का आह्वान किया। बैठक में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने युवाओं से आह्वान किया कि एकजुट होकर सदस्यता अभियान को सफल बनाएं। बैठक में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शर्मा ने भी युवाओं से आह्वान किया कि लक्ष्य को पूरा करें। बैठक में जिला महामंत्री तेजप्रकाश सैनी, दांतारामगढ़ मंडल अध्यक्ष प्रभुसिंह गोगावास, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष कमल सिखवाल, युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री सीकर प्रभारी श्रवण सिंह बगड़ी, अर्जुन झाझुका, नंदलाल सांवलपुरा आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर गिरिराज माटोलिया, मदनलाल मीणा, मोहनलाल मावलिया, विकास सोनी, छोटूसिंह शेरावत मूलसिंह अलोदा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
खाटूश्यामजी. सदस्यता अभियान को लेकर आयोजित बैठक में मौजूद पदाधिकारी।