- Hindi News
- राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दो छात्राओं का चयन
राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दो छात्राओं का चयन
सीकर. झारखंडके रांची में 19 जनवरी से आयोजित होने वाली 60वीं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में एथलेटिक्स में जिले की दो छात्राओं का चयन किया गया है। इनमें एक छात्रा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सांवलोदा धायलान की कुमारी किरण है, जिसका चयन सौ मीटर बाधा दौड़ में हुआ है। वहीं दूसरी छात्रा चेतना है, जो कि गोरू शिक्षा संस्थान गारिंडा की है, उसका चयन तश्तरी फेंक में किया गया है। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सांवलोदा धायलान के प्रधानाचार्य मालचंद भास्कर ने बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने से पूर्व खिलाड़ियों का चयन परीक्षण राजगढ़ में किया गया था।