पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कृष्ण सत्संग गर्ल्स कॉलेज को नेक से बी ग्रेड मिली

कृष्ण सत्संग गर्ल्स कॉलेज को नेक से बी ग्रेड मिली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर. श्रीकृष्णसत्संग बालिका कॉलेज को नेक टीम ने बी ग्रेड प्रदान की है। नेक टीम ने 13 से 15 नवंबर तक कॉलेज का दौरा कर शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों की जानकारी ली थी। शैक्षणिक गुणवत्ता के आधार के आधार पर कॉलेज को बी ग्रेड दी गई है। निदेशक गोरधनसिंह शेखावत प्राचार्य डा. संपत शर्मा ने बताया कि अब कॉलेज को ग्रेड दिलाने के लिए प्रयास किए जाएंगे।

शपथपत्र देने के बाद पांच बच्चों को भी छोड़ा

सीकर.बालअधिकारिता विभाग की ओर से स्टेट टू स्कूल अभियान के तहत गुरुवार को शहर से पकड़े गए पांच बच्चों को भी शनिवार को अभिभावकों द्वारा शपथ पत्र देने के बाद छोड़ दिया गया। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष रामप्रसाद शर्मा ने बताया कि अभिभावकों से शपथ पत्र मांगा गया, कि भविष्य में इन बच्चों से भिक्षावृति या बालश्रम नहीं कराएंगे। उल्लेखनीय है कि अभियान के तहत आठ बच्चों को पकड़ा गया था। शपथ पत्र देने के बाद तीन बच्चों को शुक्रवार को ही छोड़ दिया गया था।

बुजुर्गमहिला से मारपीट

सीकर.कोलिड़ामें एक बुजुर्ग महिला से मारपीट का मामला सामने आया है। महिला ने दादिया थाने में मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक कोलिड़ा निवासी 70 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला ने रिपोर्ट दी है कि शुक्रवार दोपहर को वह घर जा रही थी। इसी दौरान रामचंद्र और लक्ष्मी ने रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

कलाएवं संस्कृति पर व्याख्यान

सीकर.राजकीयकन्या महाविद्यालय होद में शनिवार को युवा विकास केंद्र, योजना मंच, महिला उत्पीड़न प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में व्याख्यान कार्यक्रम हुआ। मुख्य वक्ता एसके कॉलेज के व्याख्याता डॉ. अनुपमा सक्सेना ने कला एवं संस्कृति का महत्व विषय पर व्याख्यान दिया। अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य लालचंद ने की। इस अवसर पर युवा विकास समन्वयक पुष्कर सिंह बगड़िया, श्रीधर शर्मा, डॉ. राजेश चौधरी, आरके स्वामी, नीलम खन्ना आदि मौजूद रहे।